एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि इस समय एयरपोर्ट के बाहर कालेज पार्क में आग लगी है लेकिन इसका एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है।
जिस फ़ैक्ट्री में आग लगी है उसका नाम अलकेमिक्स है।
हालिया दिनों में इंडियाना राज्य के वेटफ़ील्ड शहर के बिजलीघर में भी आग लग चुकी। गुरुवार की सुबह इंडियाना राज्य के बर्न्ज़ हारबर शहर में आर्सेलर मित्तल स्टील मिल में भी आग लगी थी।
इससे पहले यूएसएस बोनहाम रिचर्ड युद्धपोत में आग लग गई जो चार दिन तक कंट्रोल नहीं की जा सकी। आग लगने के कारण पता नहीं चल सका और नौसेना इसकी जांच कर रही है।
युद्धपोत में आग लगने की घटना का हवाला देते हुए शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी का स्थान लेने वाले क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर जनरल इसमाईल क़ाआनी ने बयान दिया था कि अमरीक को अपने अपराधों का ख़मियाज़ा भुगतना पड़ रहा है और अमरीका के सामने अभी और भी कठिन दिन हैं।