प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले ही खाड़ी देश में मौजूद भारतीय राजदूत ने प्रवासियों को सोशल मीडिया पर इस तरह के भडकाऊ संदेश डालने को लेकर सचेत किया था।
गल्फ़ न्यूज़ ने शनिवार को एक रिपोर्ट में बताया कि बावर्ची रावत रोहित, स्टोरकीपर सचिन किंनीगोली और नकदी संभालने वाले एक अन्य भारतीय उन आधा दर्जन भारतीयों में शुमार हैं, जिनके ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर संदेश डालने को लेकर कार्यवाही की गई। इसमें कहा गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय मिशन की ओर से दी गई चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि सोशल मीडिया पर इस्लाम विरोधी टिप्पणियां करने वाले भारतीय प्रवासियों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है।
इससे पहले 10 भारतीयों को इस्लाम विरोधी पोस्ट की वजह से नौकरियों से निकाल दिया गया था। 20 अप्रैल को भारत के राजदूत पवन वर्मा ने भारतीय प्रवासियों को ऐसे व्यवहार के ख़िलाफ़ सचेत किया था।
न्योक्ता का कहना है कि इन लोगों के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही काम पर न आने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी धर्म का अपमान करने या उसके प्रति अवमानना का दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।