15 जुलाई 2020 - 19:08
हांगकांग सुरक्षा बिल की मंज़ूरी से बौखलाए ट्रम्प की धमकी, हांगकांग के साथ चीन जैसा बर्ताव करेंगे

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने हांगकांग के बारे में चीन की नीतियों की एक बार फिर आलोचना करते हुए कहा कि आज के बाद से उसके साथ भी वैसा ही बर्ताव किया जाएग जैसा चीनी क्षेत्रों के साथ किया जा रहा है।

चीन की नेश्नल पिपल्ज़ कांफ़्रेंस ने 30 जून को हांगकांग सुरक्षा बिल की मंज़ूरी दी थी जिसने अमरीका और उसके घटकों के क्रोध की आग भड़का दी है।

यह क़ानून अलगाववादियों और ऐसे लोगों पर लागू होगा, जो हांगकांग में आतंकवाद फैलाने या उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का इरादा रखते हों।

अमरीकी राष्ट्रपति ने बुधवार को एक बार फिर चीन पर कोरोना वायरस के हवाले से सत्यता छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन की कठपुतली बना हुआ है।

अमरीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर चीन के वर्चस्व का आरोप लगाते हुए इस संस्था को अलग होने की घोषणा की थी।

डोनल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस के हवाले से अपनी सरकार की उपलब्धियों का बचाव करते हुए दावा किया है कि शीघ्र ही कोरोना वैक्सीन की तैयारी के बारे में अच्छी ख़बरे सुनने को मिलेंगी।