अमरीक युद्धपोत में गत रविवार को दक्षिण पश्चिमी अमरीका की सेन डियागो बंदरगाह पर अज्ञात कारणों से धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस घटना में दर्जनों अमरीकी घायल हुए और आग बुझाने की कोशिश नाकाम रही जिसकी वजह से अब यह युद्धपोत डूब रहा है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी का स्थान लेने वाले जनरल इस्माईल क़ाआनी ने कुछ कमांडरों के बीच बोलते हुए अमरीकी युद्धपोत में आग लगने की घटना के बारे में कहा कि अमरीकी बेवजह दोषी की तलाश में समय नष्ट न करें आग ख़ुद उन्होंने लगाई है जिसकी लपटों ने अब ख़ुद उन्हीं को चपेट में ले लिया है।
जनरल क़ाआनी ने कहा कि अमरीकी सेना अब कमज़ोर हो चुकी है और उसके सैन्य उपकरण लोहे के टुकड़ों में बदल चुके हैं।
जनरल क़ाआनी ने कहा कि अमरीकी युद्धपोत में लगने वाली आग अमरीकी तत्वों की आपराधिक कार्यवाही का जवाब है।