कई महीनों तक फ़ेस मास्क लगाने से इनकार करते रहे ट्रम्प आख़िरकर शनिवार को पहली बार नाक और मुंह ढंके नज़र आए।
ट्रम्प ने मास्क पहनने को लेकर मीडियाकर्मियों से कहा कि जब आप हॉस्पिटल में होते हैं, खासकर तब जब आप ऐसे लोगों से बात कर रहे हैं जो ऑपरेशन टेबल से आए हैं, तो मास्क पहनना अच्छा है। मैंने कभी मास्क का विरोध नहीं किया है, लेकिन मेरा मानना है कि सही समय और स्थान पर इसका प्रयोग करना चाहिए।
इससे पहले प्रेस कांन्फ्रेंस, कोरोना वायरस टास्क फोर्स अपडेट, रैली और जनसभाओं में, ट्रंप कभी मास्क पहने नजर नहीं आए। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने काफी लॉबिंग के बाद यह फैसला किया है। कई विशेषज्ञों ने राष्ट्रपति को सलाह दी कि उनके मास्क पहनने से उनके समर्थक भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।