विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने ईरान के केन्द्र इस्फ़हान में पत्रकारों से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के निदेशक मंडल के ईरान विरोधी प्रस्ताव की ओर इशारा किया और कहा कि ईरान स्वेच्छा से आईएईए के साथ बेहतरीन सहयोग कर रहा है किन्तु यह हमेशा चलने वाला नहीं है।
उन्होंने नतन्ज़ के परमाणु प्रतिष्ठान में हुई हालिया घटना के बारे में कहा कि देश की सुरक्षा संस्थाएं इस घटना के कारणों का पता लगा रही हैं और जैसे ही वे इस परिणाम पर पहुंची कि इसमें विदेशी तत्वों का हाथ था तो तुरंत एलान किया जाएगा और अगर एसा हुआ तो इसके परिणाम के वह ख़ुद ज़िम्मेदार होंगे।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर की हत्या की क़ानूनी प्रक्रिया बारे में कहा कि विदेशमंत्रालय में इस बारे में एक विशेष आयोग का गठन हुआ है और न्यायपालिका सहित अन्य संस्थाएं इस मामले पर कार्यवाही कर रही हैं।