वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के प्रतिनिधि मीख़ाईल ओलियानोफ़ ने, परमाणु समझौते जेसीपीओए में मतभेद को हल करने में ट्रिगर मेक्निज़्म के इस्तेमाल के संबंध में मॉस्को के विरोध का एलान किया।
उन्होंने अपने ट्वीटर पेज पर लिखाः योरोपीय संघ जेसीपीओए में मतभेद को हल करने के मेक्निज़्म से अलग दृष्टिकोण को लाना चाहता है, यह विचार अच्छा नहीं है।
मीख़ाईल ओलियानोफ़ ने कहा कि जेसीपीओए के सभी पक्षों को चाहिए कि वे इस तरह की निरर्थक व संभवतः ख़तरनाक बहस के बजाए, आपसी सहमति से परमाणु समझौते को बचाने के बारे में सोचें, जो बहुत ही ख़राब हालत में है।