फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक़, बग़दाद के उत्तरी भाग में दाइश तत्वों को धर दबोचने का अभियान गुरूवार को शुरू हुआ। यह अभियान इराक़ी प्रधान मंत्री मुस्तफ़ा अल्काज़ेमी के आदेश से शुरू हुआ, जिसका लक्ष्य बग़दाद में सुरक्षा स्थिति को मज़बूत बनाना है।
ग़ौरतलब है कि इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की हार के बावजूद इस गुट के बचे खुचे तत्व इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में मौजूद हैं और छिट-पुट आतंकी कृत्य करते हैं।
दाइश के के बचे खुचे तत्वों के ख़िलाफ़ इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बल हश्दुशशाबी ने अनेक सफल अभियान अंजाम दिए जो अभी भी जारी हैं।