राख़ीन राज्य में म्यांमार की सेना के नए ऑप्रेशन की गतिविधियों की वजह से इस क्षेत्र के हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।
म्यांमार की सरकार ने रविवार को इस देश की सेना के राख़ीन राज्य के मुस्लिम बाहुल इलाक़ों में ऑप्रेशन की पुष्टि करते हुए दावा किया कि यह ऑप्रेशन छापामारों के दमन के लिए शुरू हुआ है।
राख़ीन राज्य के रक्षा व सीमा मामलों के मंत्री मीन तान के मुताबिक़, यह ऑप्रेशन मुमकिन है एक हफ़्ते तक चले और जो भी इस क्षेत्र में ठहरा रहेगा उसे टार्गेट के तौर पर देखा जाएगा।
ग़ौरतलब है कि म्यांमार की सेना और चरमपंथी बौद्धों के 25 अगस्त 2017 को राख़ीन राज्य में शुरू हुए हमले में 6000 से ज़्यादा मुसलमानों का जनसंहार हुआ और क़रीब 10 लाख लोग बंग्लादेश पलायन करने पर मजबूर हुए।
यूएन जाँच कमेटी ने म्यांमार की सेना की रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार पर भर्त्सना की