ईरान की बंदरगाह पर आतंकवादी साइबर हमला करने वाली यूनिट को इस्राईल के सैन्य ख़ुफ़िया तंत्र के प्रमुख तामिर हैमन द्वारा प्रशंसा प्रणाम पत्र दिया गया है।
युनिट 8200 इस्राईल की साइबर जासूसी एजेंसी है, जिसमें इस्राईली सैनिक भी शामिल हैं।
इस्राईली सेना ने एक बयान जारी करके दावा किया था कि 9 मई को उसने ईरानी बंदरगार पर एक व्यापक साइबर हमला किया था, जिसके नतीजे में बंदरगार के संचालन और जहाज़ों की आवाजाही में रुकावट उत्पन्न हुई थी।
हालांकि ईरानी अधिकारियों का कहना था कि आतंकवादी साइबर हमले में बंदरगाह के कुछ कम्यूटरों को आंशिक नुक़सान पहुंचा था।
ईरान की बंदरगाहों और जहाज़रानी विभाग के प्रबंधक मोहम्मद रस्ताद का कहना है कि आतंकवादी हैकर्स बंदरगाह के केन्द्रीय सिस्टम में घुसपैठ करने में असफल रहे थे और उन्होंने केवल बंदरगार में काम करने वाली कुछ निजी कंपनियों के कम्पयूटरों को नुक़सान पहुंचाया था।
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली अधिकारियों ने दावा किया था कि यह साइबर हमला ज़ायोनी जल आपूर्ति सिस्टम पर ईरान के साइबर हमले के जवाब में किया गया था।
ईरान के बंदर अब्बास शहर स्थित शहीद रजाई बंदरगाह ईरान की दो नई बड़ी बंदरगाहों में से एक है।
अमरीकी और इस्राईली साइबर आतंकवादी पिछले एक दशक से परमाणु कार्यक्रम समेत ईरान पर साइबर हमले करते रहे हैं।