26 जून 2020 - 13:34
पू्र्वी तेहरान में रक्षा मंत्रालय के एक केंद्र के निकट धमाका, कोई जानी नुक़सान नहीं

ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्व में रक्षा मंत्रालय के एक केंद्र के निकट धमाका है लेकिन इसमें किसी तरह का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है।

रक्षा मंत्रलाय के प्रवक्ता ने बताया है कि यह धमाका पारचीन के क्षेत्र में हुआ और दमकल विभाग ने आग बुझा दी है। उन्होंने बताया कि इस धमाे में किसी तरह का कोई नुक़सान नहीं हुआ है। अमीर दाऊद अब्दी ने गुरुवार को ईरान के एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि यह धमाका बुधवार रात गए स्थानीय समय के अनुसार साढ़े बार बजे हुआ।

 

उनका कहना था कि धमाका एक गैस टैंक में हुआ जिससे आग लग गई लेकिन आग को नियंत्रित कर लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हमारे सहयोगी और विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं।