चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि दोनों देश, तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
बीजिंग में प्रेस के साथ वार्ता में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़्हाओ लिजान का कहना था कि झड़प में चीनी सेना को पहुंचने वाले नुक़सान की ख़बरें, फ़ेक न्यूज़ हैं।
लिजान ने मोदी सरकार में सड़क व परिवहन राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह के इस दावे को निराधार बताया कि 15 जून को गलवान में हुई झड़प में 40 चीनी सैनिक मारे गए थे।
मंगलवार को लिजान ने बताया कि बीजिंग तनाव कम करने के लिए नई दिल्ली के साथ संपर्क में है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर मौजूदा तनाव में कमी के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
ग़ौरतलब है कि इस भारत का दावा है कि चीनी सेना ने लद्दाख़ में विवादित क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया है और वहां अपने कैम्प स्थापित कर दिए हैं। हालांकि चीन ने भारत के इस दावे को ग़लत बताते हुए विवादिन इलाक़ों पर अपनी संप्रभुता का दावा किया है।
दोनों देशों के सैनिकों के बीच 15 जून को हुई झड़प में भारत के 20 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 75 से ज़्यादा घायल हुए थे।