सूमरिया न्यूज़ के मुताबिक़, इराक़ी सशस्त्र बल के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के प्रवक्ता यहया रसूल ने इस ऑप्रेशन के तीसरे चरण के शुरू होने की सूचना देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री और चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के आदेश से सलाहुद्दीन प्रांत के कुछ क्षेत्रों और उसकी सीमाओं में खोजी अभियान तीन ऐक्सिस से शुरू हुआ है, ताकि दाइश के बचे हुए तत्वों का सफ़ाया हो सके।
उन्होंने बाताया कि यह ऑप्रेशन 4 हज़ार 853 वर्गकिलोमीटर पर फैला है।