बोल्टन ने अपनी किताब में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बारे में इस प्रकार के ख़ुलासे किए हैं जिनका ट्रम्प के चुनावी कैंपने पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
पोम्पेयो ने कहा कि बोल्टन ने जो बातें लिखी हैं वह झूठ हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अभी किताब पढ़ी नहीं है लेकिन उसके जो हिस्से सामने आए हैं उनसे लगता है कि बोल्टन झूठ फैला रहे हैं और आधी सच्चाई का उल्लेख करके शेष बातें छिपा रहे हैं।
पोम्पेयो ने कहा कि हम दुनिया भर में अपने दोस्तों को बताना चाहते हैं कि ट्रम्प का अमरीका अच्छाई की ताक़त है।