19 जून 2020 - 14:00
कोई भी प्रतिबंध, ईरानियों के ऊंचे इरादों को रोक नहीं सकता, ईरानी कमान्डर

ईरान की सशस्त्र सेना के कमान्डर का कहना है कि ईरानी राष्ट्र के दुश्मनों को जान लेना चाहिए कि ईरान के हर शहीदों के नाम और उनकी यादों से दसियों मीज़ाइल रास्ते में हैं ताकि दूर और निकट हर ख़तरे को पूरी शक्ति के साथ और कल्पना से हटकर ख़त्म करे।

ईरान की सशस्त्र सेना के कमान्डर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने शुक्रवार को ईरान की नौसेना के कमान्डर एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी के नाम संदेश में हाल ही में आईआरजीसी की नौसेना के सैन्याभ्यास के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि फ़ार्स की खाड़ी, ओमान सागर और देश की जलसीमाएं, आत्म विश्वास को उजागर करने और अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के मार्ग में क्रांतिकारी कार्यवाहियों के शुरु होने का केन्द्र रहे हैं और कोई भी प्रतिबंध ईरानियों के उच्च इरादों को सीमित नहीं कर सकते।

ईरान की सशस्त्र सेना के कमान्डर ने अपने संदेश में कहा कि हालिया सैन्य अभ्यास, देश की सेना और राष्ट्र के लिए आशा की किरण है जो स्वयं को शक्ति और शिखर पर पहुंचने के योग्य समझता है।