ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहानपूर ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए देश में कोरोना के अंतिम आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,364 नए मामले सामने आए और इस प्रकार अब तक देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 1 लाख 71 हज़ार 789 हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि इनमें से 1 लाख 34 हज़ार 349 मरीज़ों का सफलता के साथ इलाज करके उन्हें अस्पतालों से घर भेजा जा चुका है। जहानपूर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण 72 लोगों की मौत हो गई और इस प्रकार देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 8,291 हो गई है।
इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या साढ़े 70 लाख 3 हज़ार से अधिक हो चुकी है जिनमें से 4 लाख 2 हज़ार से अधिक की मौत हो गई है जबकि 34 लाख 24 हज़ार से अधिक लोगों का सफलता से इलाज किया जा चुका है। अमरीका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या सबसे ज़्यादा है।
इस देश में 19 लाख, 88 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1 लाख 12 हज़ार से अधिक लोग मर चुके हैं। ब्राज़ील में लगभग 67 लाख 6 हज़ार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 36 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में लगभग 46 लाख 7 हज़ार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 5,859 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में कोरोना के 2 लाख 88 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 27,135 लोग मर चुके हैं।
ब्रिटेन में भी 2 लाख 84 हज़ार से अधिक लोग कोरोना में ग्रस्त हुए हैं और 40,465 लोग मर चुके हैं। इटली में 2 लाख 34 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिनमें से 33 हज़ार 846 लोगों की मौत हो चुकी है। फ़्रान्स में लगभग 1 लाख 53 हज़ार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 29 हज़ार 142 से ज़्यादा लोग मर चुके हैं।