भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब भी 1 लाख 20 हज़ार 406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1 लाख 19 हज़ार 292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि गत 24 घंटे में 5 हज़ार 220 कोविड-19 मरीज ठीक हुए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 48.36 प्रतिशत मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।