7 जून 2020 - 13:07
आईएईए की ताज़ा रिपोर्ट, ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है, कोई गड़बड़ी नहीं, ईरान ने विकसित मशीनों से शुरु किया यूरेनियम सं

संयुक्त राष्ट्र संघ के वियना मुख्यालय में ईरान के प्रतिनिधि ने परमाणु समझौते के बारे में इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था की ताज़ा रिपोर्ट को ईरान की सच्चाई और शांतिपूर्ण परमाणु क्षेत्र में उसकी प्रगति का चिन्ह क़रार दिया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में ईरान के प्रतिनिधि काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि आईएईए की इस रिपोर्ट में ईरान के भारी पानी का उत्पादन 130 टन से बढ़कर 132.6 टन तक पहुंच जाने और आईआर-4, आईआर-5, आईआर-6, आईआरएस, आईआरएस-6 और आईआरट2एम सहित ईरान में नई मशीनों के प्रयोग सहित नए परमाणु तकनीकी परिवर्तनों और नई मशीनों द्वारा यूरेनियम संवर्धन की ओर संकेत किया गया है।

काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने अपनी इस रिपोर्ट में ईरान की ओर से पूरक प्रोटोकोल पर स्वेच्छा और अस्थाई रूप से अमल का क्रम जारी रहने और आईएईए की ओर से पूरक प्रोटोकोल के बयानों तथा परमाणु पदार्थों में दिगभ्रमित न होने को जांचने परखने का क्रम जारी रखने पर बल दिया है।

ज्ञात रहे कि 8 मई 2018 को परमाणु समझौते से अमरीका के एकपक्षीय और ग़ैर क़ानूनी रूप से निकलने के बाद घोषणा की थी कि वह परमाणु समझौते पर तभी तक अमल करेगा जब तक समझौते में शामिल अन्य पक्ष भी इस पर अमल करेंगे किन्तु यूरोपीय पक्षों ने समझौते पर अमल करने के लिए कोई व्यवहारिक कार्यवाही नहीं की।