सीएनएन की रिपोर्ट में आया है कि इस सप्ताह के दौरान ट्रम्प द्वारा लिए गए फैसलों ने उनके अलोकतांत्रिक होने को सिद्ध किया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने जातिवाद विरोधी प्रदर्शन कारियों को नियंत्रित करने के बजाए बल प्रयोग के दावे करके स्थिति को अधिक जटिल बना दिया। सीएनएन की रिपोर्ट में आया है कि बहुत से राज्यों के गवर्नरों के विरोध के बावजूद ट्रम्प ने सेना को भेजेन का जो फैसला किया है, वास्तव में उनको उसका अधिकार नहीं है। इस रिपोर्ट मे कहा गया है कि सत्ता का दुरूपयोग करने के कारण अमरीकियों को ट्रम्प के फैसलों के सामने डट जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि अमरीका में पिछले हफ़्ते पुलिस के हाथों एक काले व्यक्ति की निर्मम हत्या के बाद हिंसा और विरोध प्रदर्शनों ने अमरीका को हिलाकर रख दिया है। इस दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के उकसाने वाले बयानों ने आग पर घी डालने का काम किया। यही कारण है कि अमरीकी पुलिस तथा प्रशासन के समस्त प्रयासों के बावजूद वहां पर फैली हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।