इससे दो दिन पहले अमरीका ने देशों और कंपनियों को धमकी दी थी कि अगर किसी ने ईरानी तेल टैंकरों को ईंधन दिया या अपनी बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति दी तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने कहा कि ईरान वेनेज़ोएला के साथ आज़ाद व्यापार के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है और अगर वेनेज़ोएला ने ईरान से फिर मदद मांगी तो हम सप्लाई जारी रखेंगे।
पिछले हफ़्ते ईरान ने पांच तेल टैंकर वेनेज़ोएला भेजे थे जिनमें 20 लाख बैरल से अधिक ईंधन लदा हुआ था।
वेनेज़ोएला के पास तेल के बड़े भंडार हैं लेकिन वह अमरीकी प्रतिबंधों और हस्तक्षेप की वजह से ज़रूरत का पेट्रोल नहीं तैयार कर पा रहा है जिसकी वजह से उसके सामने गंभीर संकट है।