2 जून 2020 - 18:53
अमरीका में घटने वाली घटनाओं पर न जाने क्यों चुप हैं पश्चिमी देश?

अमरीका में होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के संबन्ध में यूरोपीय सरकारों की चुप्पी पर ईरान ने प्रश्न चिन्ह लगाया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके अमरीकी जनता के प्रदर्शनों के हिंसक दमन पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि आप यह सोचिए कि इस प्रकार की घटना यदि किसी पश्चिमी देश में न होकर संसार के किसी भी अन्य देश में होती तो उसपर पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया क्या होती?

ईरानी विदेश मंत्रालय ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि अमरीकी पुलिस के हाथों एक अश्वेत अमरीकी की निर्मम हत्या और इस हत्या के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों के दमन के बावजूद पश्चिमी सरकारों ने अभी भी मौन धारण कर रखा है।  इस समय वे मानवाधिकारों के हनन की बात भूल चुके हैं।  यही घटनाएं अगर कहीं और घटी होतीं तो फिर मानवाधिकारों के हनन की दुहाई का दुखड़ा शुूरू हो जाता।  इससे पहले ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कहा था कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में अमरीका पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में अवश्य मुक़द्दमा चलना चाहिए।