ईरान की कार्यपालिका के प्रमुख ने एक अश्वेत अमरीकी की अमरीकी पुलिस के हाथों हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने अमरीका की वास्तविकता को विश्व के सामने पेश कर दिया। सैयद इब्राहीम रईसी ने सोमवार को कार्यपालिका के अधिकारियों के साथ भेंट में कहा कि अमरीकी व्यवस्था में जातिवाद की जड़े बहुत गहरी हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका के अश्वेतों के ग़ुस्से का लावा दशकों से पक रहा था।
ईरान की कार्यपालिका प्रमुख ने कहा कि अमरीका हालांकि संयुक्त राष्ट्रसंघ का मेज़बान है किंतु इसी के साथ वह अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का सबसे बड़ा हननकर्ता है। सैयद इब्राहीम रईसी ने बताया कि अक्षम प्रबंधन के कारण अमरीका में एक लाख से अधिक लोग कोरोना के कारण मारे गए। उन्होंने कामना की है कि दुनिया विशेषकर अमरीका और यूरोपीय देशों में रहने वाले अत्याचरग्रस्तों को यथाशीघ्र न्याय मिले।
ज्ञात रहे कि अमरीका के एक गोरे पुलिस अधिकारी के हाथों एक अश्वेत जार्ज फ्लायड की मौत के बाद अमरीका के कई शहरों में नस्लवाद विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों को उपद्रवी बताते हुए उनके विरुद्ध बल प्रयोग की धमकी दी है।