1 जून 2020 - 13:43
बेक़ाबू हो चुके हैं अमरीका के हालात, वाशिंग्टन में वाइट हाउस के क़रीब मशहूर सेंट जोन्ज़ चर्च आग के हवाले, शहर बन चुका है जंग का

अमरीका में भयानक नस्लपरस्ती और पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों के चलते हालात बेक़ाबू हो चुके हैं। राजधानी वाशिंग्टन में वाइट हाउस के क़रीब सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों की ज़बरदस्त झड़पें हुईं।

वाइट हाउस के आसपास कई जगहों पर आग लग गई और मशहूर सेंट जोन्ज़ चर्च को भी आग के हवाले कर दिया गया। एक दिन पहले इस इलाक़े में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए थे। सेंट जोन्ज़ चर्च वाइट हाउस से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस को गोले फ़ायर किए। अभी यह नहीं पता चला है कि आग लगने से चर्च को कितना नुक़सान पहुंचा है। यह चर्च सन 1800 से इस इलाक़े में मौजूद है।

अमेरिकन फ़ेडरेशन आफ़ लेबर का कार्यालय भी निशाना बनाया गया है और वहां भी आग लगा दी गई। शहर में कई स्थानों पर आग लगी हुई है और धुएं के बादल उठ रहे हैं।

वाशिंग्टन की हालत देखकर लगता है कि जैसे वहां कोई युद्ध चल रहा है।