इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई बुधवार 3 जून 2020 को स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 31वीं बरसी के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन स्थानीय समय के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा।
वरिष्ठ नेता का भाषण, आईआरआईबी के अतिरिक्त सोशल मीडिया से लाइव प्रसारित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी का कार्यक्रम अबतक उनके मज़ार पर हुआ करता था और इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता वहां पर जनता को संबोधित करते थे किंतु इस वर्ष कोरोना के कारण स्वास्थ्य निर्देशों पर अमल करते हुए यह कार्यक्रम वहां पर आयोजित नहीं होगा।
ज्ञात रहे कि बुधवार 3 जून 2020 को स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 31वीं बरसी मनाई जाएगी।