चक हेगल ने अपने एक साक्षात्कार में अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति डब्यू बुश की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सन 2003 मे इराक़ पर अमरीकी चढ़ाई के कारण ही आज इस देश की यह स्थिति हुई है। अमरीका के भूतपूर्व रक्षामंत्री ने कहा कि इतिहास ने सच्चाई को सिद्ध कर दिया। सन 2003 में इराक़ पर हमला करते समय अमरीकी अधिकारियों ने झूठ बोला था। उनका कहना था कि इराक़ में जनसंहारक शस्त्रों की मौजूदगी को लेकर इस देश पर हमला किया गया जबकि बाद में पता चला कि एसा नहीं था।
ज्ञात रहे कि सन 2003 में अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्लू बुश ने इराक़ में जनसंहारक शस्त्रों की उपस्थिति का बहाना बनाकर इस देश पर हमला किया था जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग मारे गए और बहुत अधिक माली नुक़सान भी हुआ था।