28 मई 2020 - 14:24
अमरीका पूरी दुनिया में संकट उत्पन्न करता है, उसे अपनी दादगीरी बंद करनी चाहिएः चीन

सुरक्षा परिषद में चीन के स्थाई प्रतिनिधि का कहना है कि अमरीका, पूरे विश्व के लिए संकट का कारण है।

चीन के प्रतिनिधि ज़ांग जून ने हांगकांग के बारे में सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक आहूत करने की अमरीकी मांग पर प्रतिक्रिया में यह बात कही।  उन्होंने कहा कि चीन, अमरीका की इस निरधार मांग का विरोध करता है।  चीनी प्रतिनिधि का कहना है कि हांगकांग की सुरक्षा का मामला, चीन का एक आंतरिक मामला है।  उन्होंने कहा कि अमरीका को अपनी दादागीरी को फौरन रोकना होगा।

ज्ञात रहे कि हांगकांग में विदेशी हस्तक्षेप को रोकने और उसे अशांति से बचाने के लिए चीन, हांगकांग के प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कड़े नियम बनाना चाह रहा है।