तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार गुरूवार 28 अप्रैल को तेहरान के सांसद मुहम्मद बाक़र क़ालीबाफ़ को ग्यारहवीं संसद के लिए संसद सभापति के रूप में चुना गया। उन्हें 267 के मुक़ाबले में 230 मतों से चुना गया।
नए संसद सभापति के पद के लिए क़ालीबाफ़ के अतिरिक्त फ़रीदून अब्बासी और मुस्तफ़ा आक़ा मीर सलीम भी मैदान में थे। मीर सलीम को 12 जबकि फ़रीदूर अब्बासी को 17 मत मिले।
न्याय पालिका के प्रमुख आयतुल्लाह रईसी ने संसद सभापति बनने पर बाक़र क़ालीबाफ़ को बधाई दी है। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ और अली लारीजानी ने भी अलग-अलग क़ालीबाफ को बधाई पेश की है।