रूस के विदेश मंत्रालय ने मांग की है कि जार्जिया में स्थित अमरीका की जैविक प्रयोगशाला की विशेषज्ञ स्तर की जांच की जाए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इस बयान में जार्जिया में जैविक प्रयोगशाला में अमरीकी गतिविधियों पर प्रश्न उठाया है। इस रूसी बयान में कहा गया है कि अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन की निगरानी में चलने वाली इस प्रयोगशाला की गतिविधियों से माॅस्को चिंतित है क्योंकि इसमें संक्रमण रोगों पर शोध चल रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार अभी तक इस प्रयोगशाला के निरीक्षण की अनुमति नहीं मिल सकी है जबकि हमें जवाब का इन्तेज़ार है। बयान में कहा गया है कि रूस को इस अमरीकी प्रयोगशाला के निरीक्षण की अनुमति मिलनी चाहिए और साथ ही इससे संबन्धि रूस के जो सवाल हैं उनके जवाब भी दिये जाएं।
ज्ञात रहे कि रूस के रक्षा मंत्रालय ने 2020 के आरंभ में बताया था कि पेंटागन ने जार्जिया में रूस की सीमा पर R. Lugar नामकी एक जैविक प्रयोगशाला बनाई है जिसे माॅस्को, रूस के लिए गंभीर ख़तरा बताता है।