हांलाकि वेनेज़ोएला के लिए ईंधन के साथ जब पांच समुद्री जहाज़ वेनेज़ोएला के लिए रवाना हुए थे तो ट्रम्प ने जिस तरह की धमकियां दी थीं उनसे युरोपीय देशों को भी हैरत हुई क्योंकि ट्रम्प ने इन जहाज़ों को रोकने की उसी तरह से धमकी दी थी जैसी धमकी कभी अमरीका ने पूर्व सोवियत संघ के उन जहाजों को दी थी जो क्यूबा के लिए परमाणु मिसाइल लेकर जाने वाले थे। अमरीका ने ईरानी जहाज़ों को रोकने की धमकी के साथ ही, अपने युद्धपोत भी कैरेबियन सागर में रवाना कर दिये थे जिसके बाद बहुत से लोगों को धमकी में गंभीरता भी दिखायी देने लगी थी।
ईरान ने दर अस्ल अमरीका के चौथे बेड़े के लिए कड़ी चुनौती और परीक्षा की स्थिति पैदा कर दी थी जिसमें वह बुरी तरह से फेल हो गया। अमरीका का चौथा बेड़ा, बरसों तक निष्क्रिय था लेकिन जब लेटिन अमरीका में चीन और रूस की गतिविधियां बढ़ने लगी तो अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा ने चौथी फ्लीट को फिर से सक्रिय करने का आदेश दिया क्योंकि अमरीका का मानना है कि रूस ने वेनेज़ोएला में खुफिया सैन्य छावनी बना रखी है।
जब ईरान ने वेनेज़ोएला के लिए ईंधन से भरे जहाज़ भेजने का एलान किया और अमरीका ने उन्हें रोकने की धमकी दी तो दर अस्ल कई दशक के बाद सक्रिय होने वाले अमरीका के चौथे बेड़े की यह पहली परीक्षा थी लेकिन पेंटागन ने वाइट हाउस की धमकियों को व्यवहारिक बनाने की ज़रूरत महसूस नहीं की जिसकी एक वजह यह थी कि उसकी नौसेना का बड़ा भाग रूस पर दबाव बनाने के लिए उत्तरी युरोप में युद्धाभ्यास में व्यस्त था और दूसरी बड़ी वजह यह थी कि पेंटागन को परशियन गल्फ में ईरान की तरफ से तगड़े जवाब का भी डर था। इस तरह से ईरान ने एक चोट तो अमरीका के चौथे बेड़े को प्रभावहीन बना कर लगायी।
दूसरी चोट जो ईरान ने अमरीका पर लगायी है वह पेट्रोल का निर्यात है।
ईरान अपनी ज़रूरत का पेट्रोल भी नहीं बना पाता था और वह देश में पेट्रोल की ज़रूरत पूरा करने के लिए पेट्रोल का आयात करता था, ईरान को समस्या में डालने के लिए अमरीका ने उस पर भी कड़े प्रतिबंध लगा दिये। जब ईंधन भी आयात करना कठिन हो गया तो ईरान ने देश के भीतर ही पेट्रोल बनाना शुरु किया और सन 2018 में ईरान में इतना पेट्रोल बनने लगा कि उससे न केवल यह कि देश की ज़रूरत पूरी होने लगी बल्कि वह दूसरे देशों को भी पेट्रोल निर्यात करने लगा। आज ईरान की इस तरक्की का फायदा वेनेज़ोएला उठा रहा है जिसे अमरीकी प्रतिबंधों का सामना है। अमरीका ने ईरान को पेट्रोल बेचने पर प्रतिबंध लगाया तो ईरान ने पेट्रोल बना कर उसकी नाक के चीने से लेटिन अमरीका में अमरीका के सब से बड़े विरोधी देश वेनेज़ोएला को करोड़ों लीटर पेट्रोल पांच जहाज़ में भर कर भेज दिया, हमारे ख्याल में यह चोट ज़्यादा गहरी है।Q.A. इनपुट, रायुलयौम, लंदन से