जो-बाइडन ने ट्वीट किया है कि अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि ट्रम्प महोदय, गोल्फ़ खेलने में लगे हुए हैं। उन्होंने लिखा है कि अमरीका की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ट्रम्प का गोल्फ़ खेलने का वीडियो, परिस्थतियों के बिल्कुल विपरीत है।
जो-बाइडन का कहना है कि इस समय स्वास्थ्य विभाग से संबन्धित सारे ही लोग दिनरात कोरोना वायरस से संक्रमितों को मुक्ति दिलाने में लगे हुए हैं और ट्रम्प महोदय, खेलकूद में लगे दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी वे इस बात को लेकर ट्रम्प की आलोचना कर चुके हैं कि अमरीका में कोरोना को नियंत्रित करने में देश के राष्ट्रपति बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि अमरीका में कोरोना वायरस के अबतक लगभग एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 लाख से अधिक अमरीकी, कोरोना से संक्रमित हुए हैं।