तेल से समृद्ध पूर्वोत्तर सीरिया में अमरीकी सैनिकों की ग़ैर क़ानूनी उपस्थिति पर लोगों में ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है।
सीरियाई सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक चेक पोस्ट पर सीरियाई सैनिकों ने अमरीकी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें तल-तम्र क़स्बे की ओर नहीं जाने दिया।
सीरियाई सैनिकों के तेवर देखकर अमरीकी सैनिक उसी दिशा में वापस लौट गए जहां से वे आए थे।
पिछले साल अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों को बाहर निकालने के अपने ही फ़ैसले से पलटते हुए कहा था कि अमरीकी सैनिक तेल से समृद्ध सीरिया के पूर्वोत्तर इलाक़े में तैनात रहेंगे।
ट्रम्प ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनके सैनिक तेल के कुओं को निगरानी करते रहेंगे।
सीरियाई सैनिकों की उपस्थिति का सीरियाई जनता कई बार कड़ा विरोध कर चुकी है और लोगों ने उन्हें अपने इलाक़ो में घुसने से रोक दिया।
मई की शुरूआत में दैरुज्ज़ोर प्रांत में अमरीकी सैनिकों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।