राज्यों ने इकानोमी को पुनः खोलने का फ़ैसला तो कर लिया है लेकिन कहीं किसी भी पैमाने से यह साबित नहीं हो रहा है कि हालात में सुधार हुआ है। 18 राज्यों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, 15 राज्यों में हालात स्थिर हैं जबकि 17 राज्यों में संक्रमण में कुछ कमी हुई है।
टेक्सास और फ़्लोरीडा ने साहस दिखाते हुए इकानोमी को खोल तो दिया लेकिन अब वहां से जो ख़बरें आ रही हैं वह उत्साहजनक नहीं हैं।
राजनीति के शिखर बिंदु पर वह व्यक्ति बैठा है जो पूरे देश को एकजुट करने के बजाए वाइट हाउस के संसाधनों का इस्तेमल उन मुट्ठी भर लोगों के समर्थन के लिए कर रहा है जो उसके वोटर हैं। कांग्रेस विभाजित दिखाई देती है।
ट्रम्प लगातार अपने व्यक्तिगत विवादों से नया बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं। ट्रम्प ने साफ़ कर दिया है कि वह केन्द्रीय सरकार के सभी संसाधनों को दोबारा चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करेंगे।
बुधवार को ट्रम्प ने धमकी दी कि वे मिशीगन और नेवादा को दी जाने वाली कोरोना वायरस एड रोक देंगे। इन राज्यों ने अपने निवासियों को एक आप्शन देने की बात कही थी जिसके तहत वे पोस्ट से अपना मतदान कर सकते हैं। यह बात शायद ट्रम्प को पसंद नहीं आई।
स्रोतः सीएनएन