21 मई 2020 - 16:56
पश्चिमी देशों को ज़रीफ़ की फटकारः आपके अपराधों का हर्जाना फ़िलिस्तीनी क्यों भरें?

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यहूदियों के विरुद्ध पश्चिम के अत्याचारों का भुगतान फ़िलिस्तीनी क्यों करें?

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यहूदियों के विरुद्ध पश्चिम के अत्याचारों का भुगतान फ़िलिस्तीनी क्यों करें।  उन्होंने कहा कि फ़िलस्तीनी, जनमत संग्रह के माध्यम से अपना अधिकार मांग रहे हैं।  ज़रीफ़ का कहना था कि लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांग रखने वालों को बुरा नहीं कहा जा सकता।

जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को ट्वीट किया है कि अमरीका और पश्चिम, लोकतंत्र से क्यों डरते हैं?  उन्होंने कहा कि एसा नहीं हो सकता कि फ़िलिस्तीनी, उनके दुष्कर्मों का भुगतान करें। विदेशमंत्री ने कहा कि यूरोप में गैस चेंबरों में यहूदियों की हत्या की ज़िम्मेदारी पश्चिम पर आती है।  उन्होंने कहा कि इसका भुगतान फ़िलिस्तीनी क्यों भुगतें?   इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर अपने एक साक्षात्कार में कह चुके हैं कि अवैध ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीनियों का दमन करता है।