21 मई 2020 - 16:52
ब्रिटेन ने रोके वेनेज़ोएला के डेढ बिलयन डाॅलर, पूर्व सांसद ने की निंदा

ब्रिटेन के सांसद ने इस देश की बैंक द्वारा वेनेज़ुएला की संपत्ति को सीज़ करने को ग़ैर क़ानूनी बताया है।

ब्रिटेन के एक पूर्व सांसद क्रिस विलयमसन ने कहा है कि देश की केन्द्रीय बैंक ने वेनेज़ोएला की डेढ बिलयन डाॅलर की संपत्ति को सीज़ कर दिया है।  उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की केन्द्रीय बैंक के इस फैसले से देश की छवि पूरी दुनिया में ख़राब होगी।  ब्रिटेन की केन्द्रीय बैंक के पास वेनेज़ोएला ने सोने के रूप में डेढ बिलयन डाॅलर की संपत्ति जमा की थी जिसे इस बैंक ने सीज़ कर दिया है।  ब्रिटेन की बैंक ने यह काम अमरीका का समर्थन प्राप्त वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता के कहने पर किया है।

ज्ञात रहे कि अमरीका और उसके घटक, वेनेज़ोएला में विपक्ष की सहायता से इस देश की सरकार का तख़्ता पलटने की कोशिश कर रहे हैं।  इससे पहले अमरीका द्वारा वेनेज़ोाला के राष्ट्रपति के अपहरण की योजना विफल हो चुकी है।  अमरीका के इस काम का विश्व के कई देशों ने विरोध किया है जिनमें ईरान, रूस और चीन सहित कई देश शामिल हैं।