ईरान में इस्लामी प्रचार समन्वय परिषद के अधिकारी नुसरतुल्लाह लुतफ़ी ने कहा कि विश्व क़ुद्स दिवस, इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह की अमर यादगार, असत्य के विरुद्ध लोगों के जमा होने का प्रतीक और फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता का समर्थन करने का प्रतीक है।
उनका कहना था कि ज़ायोनियों से संघर्ष, प्रतिरोध के समर्थन के साथ फ़िलिस्तीन की पूरी आज़ादी की उम्मीद के साथ जारी रहेगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम खुमैनी ने फ़िलिस्तीन मद्दे को दुनिया में बाक़ी रखने और फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता के लिए समस्त मुसलमानों के एक मंच पर एकत्रित होने के लिए पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस क़रार दिया है।
याद रहे इस वर्ष 22 मई बराबर 28 रमज़ान को पूरी दुनिया में विश्व कुद्स दिवस मनाया जाएगा।