19 मई 2020 - 13:41
इतालवी सांसदः बिल गेट्स मानवता के ख़िलाफ़ अपराध में लिप्त हैं, उन्हें तत्काल गिरफ़तार किया जाना चाहिए!

इटली की एक महिला सांसद ने यह मांग करके सबको चौंका दिया है कि माइक्रोसाफ़्ट के संस्थापक बिल गेट्स को गिरफ़तार कर लिया जाना चाहिए क्योंकि वह मानवता के ख़िलाफ़ अपराध में लिप्त हैं।

सांसद सारा कुनियल ने सदन में कहा कि बिल गेट्स दरअस्ल वैक्सीन अपराधी हैं। सारा ने जिस तरह संसद में भाषण दिया है वह पूरी दुनिया में अपूर्व बताया जा रहा है। सारा कुनियल ने कहा कि यदि कोविड-19 के किसी भी वैक्सीन का अभियान चलाया जाता है तो सारे सांसदों को इसका विरोध करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के टीका अभियान भ्रष्टाचारी तत्व चला रहे हैं।

सांसद का कहना था कि बिल गेट्स कई दशकों से दुनिया भर में आबादी घटाने और तानाशाही कंट्रोल की योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

कुनियल पहले से ही टीकाकरण अभियान के ख़िलाफ़ सक्रिय रही हैं। उनका कहना है कि बिल गेट्स की संस्था भारत और अफ़्रीक़ी देशों में जो टीकाकरण अभियान चला रही ह उससे लाखों की संख्या में महिलाएं बांझ और बच्चे पैरालाइज़ होते जा रहे हैं।