19 मई 2020 - 13:37
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति, तालिबान के हित में है, ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति, तालिबान के हित में है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को ट्रम्प ने ट्वीट करके कहाः तालिबान के बीच अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के बाहर निकलने के मुद्दे पर मतभेद है, इसलिए कि अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति से वे पैसा बनाते हैं।

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के शुरूआती दौर के अलावा, अमरीकी सैनिक कभी भी जीत हासिल करने के लिए नहीं लड़े हैं।

उनका कहना था कि तालिबान के बीच अमरीकी सैनिकों के अफ़ग़ानिस्तान में बने रहने या बाहर निकल जाने को लेकर मतभेद हैं।

ट्रम्प यह दावा ऐसी स्थिति में कर रहे हैं, जब फ़रवरी में तालिबान और वाशिंगटन के बीच अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के बाहर निकलने पर समझौता हो चुका है।