एंटोनियो गुटेरस ने अलजज़ीरा टीवी चैनेल के बात करते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि पश्चिमी एशिया में हर प्रकार की झड़पों और युद्ध को रुकना चाहिए। राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार कुछ एसी बाधाए हैं जो यमन और लीबिया सहित क्षेत्र में संघर्ष विराम के राष्ट्रसंघ के फैसले लागू नहीं होने दे रहे हैं।
इसी बीच यमन के संबन्ध में राष्ट्रसंघ के विशेष दूत Martin Griffiths ने यमन में कोरोना को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण और इसके कारण वैश्चिक अर्थव्यवस्था की रफतार में कमी के कारण यमन की जनता को नाना प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यमन की समस्याओं का ज़िम्मेदार राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि ने कोरोना और विश्व की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को बताया किंतु जानकारों का कहना है कि यमन की वर्तमान दयनीय स्थिति का ज़िम्मेदार सऊदी गठबंधन है जो पिछले 5 वर्षों से यमन के विरुद्ध हमले करता आ रहा है।