आजकल रक्षा बलों के कवच, बख़्तरबंद वाहनों और बंकरों की सुरक्षा के लिए होने वाली ग़ैर-मामूली प्रगति को देखते हुए बड़ी स्नाइपर राइफ़लों में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने में आ रहा है।
बड़े कैलिबर की अच्छी स्नाइपर राइफ़ल काफ़ी दूरी से भी शूटर को टारगेट पर सही और सटीक निशाना लगाने का भरपूर मौक़ा देती है।
ईरान की आरश स्नाइपर राइफ़ल बड़ी नाल और बड़ी गोली के साथ दुनिया भर के स्नाइपरों की पहली पसंद बनती जा रही है।
कंधे पर उठाकर फ़ायर करने की क्षमता रखने वाली यह राइफ़ल लगभग छह फ़ीट या क़रीब दो मीटर लंबी है। इसकी नाल के आख़िर में शंकु के आकार का एक बड़ा चौकोर चकरा है।
इस राइफ़ल को स्नाइपर की तोप कहा जाए तो ज़्यादा उचित होगा। यह न केवल 3,000 मीटर की दूरी से ज़मीनी टारगेट और बंकरों को निशाना बनाने में सक्षम है, बल्कि दुश्मन हेलिकॉप्टरों को भी 2,000 मीटर की दूरी से गिरा सकती है।
20 मिलीमीटर राउंड के इस हथियार की अन्य विशेषता ऑप्टिकल कैमरे से लैस होना है।