भारत में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक 81,970 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 2,649 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय का कहना है कि अब तक 27,919 मरीज़ ठीक हो चुके हैं जबकि देश में अब कोरोना के 51,401 एक्टिव केस हैं। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 100 लोगों की मौत हुई है और 3967 नए मामले सामने आए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस का क़हर सबसे ज़्यादा है जहां कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा एक हज़ार को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,019, गुजरात में 586, मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115 और उत्तर प्रदेश में 88 लोगों की मौत हो चुकी है।