इस्लामी गणतंत्र ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि ईरान में बनायी गयी कोरोना टेस्ट किट्स को जर्मनी और तुर्की निर्यात किया गया है।
तुर्की उन देशों में शामिल हैं जहां करोना वायरस बड़ी तेज़ी के साथ फैल रहा है।
जर्मनी में भी एक लाख चौहत्तर हज़ार से अधिक लोग कोरोना में ग्रस्त हो चुके हैं जबकि सात हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहांपूर ने एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
ईरान ने कोरोना से मुकाबले का चरण सफलता पूर्व तय किया है और देश में एक एक करके काम काज शुरु किया जा रहा है।
ईरान ने बिना लॅाकडाउन के और स्मार्ट सोशल डिस्टेंसिंग द्वारा कोरोना पर काबू पाया है।