उन्होंने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कहा कि अमरीकी सरकार हमेशा आतंकवादी रही है मगर वर्तमान सरकार ने आतंकवाद की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने अमरीका की आतंकवादी कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका ने हमेशा दुनिया के स्वतंत्र और अत्याचारग्रस्त राष्ट्रों के विरुद्ध अपराधिक कार्यवाहियां की हैं और इस समय वह कोरोना जैसे सबसे ख़तरनाक वायरस के फैलने जैसे हालात में दवाओं की ख़रीददारी में रुकावट पैदा कर रहा है।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान को पिछले दो वर्षों के दौरान अमरीका की सबसे बुरी सरकार का सामना है जबकि अपने इतिहास में अमरीका कभी इस सीमा तक अत्याचारी, निर्दयी, मानवता विरोधी और अक्षम नहीं रहा है और उसने अपराधों की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।
उन्होंने कहा कि अमरीका की वर्तमान सरकार के विदेशमंत्री, राजनीति से बिल्कुल अज्ञान हैं और उन्हें राजनीति का क ख ग घ भी नहीं पता है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कोरोना वायरस के मुक़ाबले में ईरानी जनता की सहायता और चिकित्सा विभाग के बलिदान पर बल दिया और कहा कि समस्त आर्थिक सहायताएं, ईरानी राष्ट्र का बलिदान और डाक्टरों तथा नर्सों सहित चिकित्सा विभाग के समस्त सदस्यों की सेवाओं, त्याग और बलिदान के आधार पर धार्मिक और इस्लामी संस्कृतिक पर आधारित है।
उन्होंने कोरोना वायरस का मुक़ाबला किए जाने में ईरानी डाक्टरों और नर्सों के प्रयासों को अनुदाहरणीय बताया और कहा कि इस संस्कृति का स्रोत, ईश्वरीय किताब क़ुरआने मजीद, पैग़म्बरे इस्लाम, हज़रत अली और पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों की जीवनी और उनका आचरण है।