12 मई 2020 - 14:33
ट्रम्प की अयोग्यता के कारण नर्सें पर अधिक दबाव पड़ रहा हैःईरान

ईरान का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की अयोग्यता और अक्षमता की वजह से अमरीका की नर्सों पर अधिक दबाव पड़ रहा है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने मंगलवार को ट्वीट कर विश्व नर्स दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोविड-19 के फैलने के समय से ही सारी दुनिया ईरान और दुनिया में साहसी नर्सों के बलिदानों के ऋणि है जिन्होंने अपनी दूसरों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी।

सैयद अब्बास मूसवी ने इसी प्रकार अमरीका में कोरोना वायरस के फैलाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह ख़तरा विशेषकर अमरीका में बहुत अधिक था, वह देश जो ट्रम्प सरकार की अयोग्यता की वजह से फ़्रंट लाइन पर सक्रिय नर्सों के लिए अधिक दबाव का कारण बना क्योंकि उनके पास पर्याप्त उपकरण नहीं हैं।