11 मई 2020 - 19:16
सद्दाम की दरिंदगी का निशाना बनने वाले नूरी मालेकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, पूर्व तानाशाह की बेटी को दी थी बाप की क़ब्र पर जा

इराक़ के स्टेट आफ़ ला एलायंस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी के बारे में एक ख़बर अरब मीडिया में गश्त कर रही है।

लंदन स्थित अरबी भाषा के अख़बार रायुल यौम ने इराक़ी सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम की बेटी रग़द दोबारा अपने पिता की क़ब्र पर जाने की कोशिश कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अलमालेकी के शासन काल मे रग़द ने इराक़ के तिकरीत में स्थित सद्दाम की क़ब्र का दौरा किया था। रग़द जार्डन में निर्वासन का जीवन गुज़ार रही हैं।

बताया जाता है कि जार्डन की सरकार की सिफ़ारिश पर पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अलमालेकी ने रग़द को सद्दाम की क़ब्र पर जाने की अनुमति दी थी और उन्होंने छह लोगों के साथ तिकरीत की ख़ुफ़िया यात्रा की थी।

नूरी अलमालेकी ने शर्त रखी थी कि यात्रा ख़ुफ़िया होनी चाहिए।

नूरी अलमालेकी ने रग़द को इस यात्रा की जो अनुमति दी उसकी लोग तारीफ़ कर रहे हैं क्योंकि सद्दाम ने अपने शासन काल में नूरी अलमालेकी के ख़ानदान के कम से कम 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और नूरी मालेकी सहित अद्दावा पार्टी के सारे नेताओं की फांसी का आदेश दे दिया था जिसके बाद अलमालेकी को सीरिया में शरण लेनी पड़ी थी जहां उन्होंने कई साल गुज़ारे थे।