यूरोपीय संघ की विदेशी मामलों तथा उच्च राष्ट्रीय परिषद के प्रवक्ता ने सोमवार को फिर एलान किया है कि फ़िलिस्तीनी भूमि को ज़ायोनी शासन में मिलाने की स्थिति में इस संघ की ओर से इस्राईल के विरुद्ध कार्यवाही हो सकती है। पेट्रो स्टेनो ने कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि अगर इस्राईल की ओर से जार्डन नदी के पश्चिमी तट को हड़पने के बारे में कार्यवाही की जाती है तो फिर इसका जवाब ज़रूर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का पक्षधर है और इसके उल्लंघन का विरोध करता है।
याद रहे कि इससे पहले भी यूरोपीय संघ ने कई बार यह बात दोहराई है कि जार्डन नदी के पश्चिम तट की भूमि को ज़ायोनी शासन में मिलाने की इस्राईली योजना, शांति वार्ता प्रक्रिया को नष्ट कर देगी। उल्लेखनीय है कि इस्राईल ने एलान किया है कि पहली जूलाई 2020 को वह जार्डन नदी के पश्चिमी तट के कुछ भाग का विलय इस्राईल में करेगा।