10 मई 2020 - 10:55
कोरोना वायरस के बारे में फिर नए सुराग़ की बात कर रही हैं अमरीकी एजेंसियां, अकतूबर में बंद थे वुहान प्रयोगशाला में मोबाइल फ़ोन

अमरीका के एनबीसी न्यूज़ टीवी चैनल ने कहा है कि अमरीकी और ब्रितानी इंटैलीजेन्स एजेंसियां एक रिपोर्ट पर काम कर रही हैं जिसमें यह बताया गया है कि चीन के वुहान शहर की वायरोलोजी प्रयोगशाला के फ़ोन अकतूबर महीने में बंद कर दिए गए थे।

टीवी चैनल का कहना है कि वुहान के इलाक़े में संबंधित कंपनियों के सूत्रों की मदद से एक रिपोर्ट प्राप्त की गई है जिसमें यह कहा गया है कि अकतूबर में 7 से 24 तारीख़ तक मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बंद कर दिए गए थे और इस बात की संभावना है कि 6 से 11 अकतूबर 2019 के बीच प्रयोगशाला में कोई बड़ी घटना हुई थी।

टीवी चैनल का कहना है कि उसकी टीम को इस रिपोर्ट की एक कापी मिल गई है जिसमें लिखी हुई बातों से इस बात की पुष्टि नहीं होती कि वुहान प्रयोगशाला से कोरोना वायरस बाहर आया है लेकिन अमरीकी प्रशासन की ओर से बार बार चीन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने कोरोना वायरस के संबंध में जानकारियां छिपाईं जिसके कारण महामारी को वुहान में ही सीमित कर देने का मौक़ा हाथ से निकल गया।