जुमा सअदून ने कहा कि देश में में सेना के पास उपलब्ध साधनों का नवीनीकरण किया जाएगा और सेना को अधक शक्तिशाली बनाया जाएगा।
सअदून ने कहा कि इराक़ में आतंकवादी गुटों के सफाए के लिए रणनीति के साथ आगे बढ़ने की ज़रूरत है।
इसी मध्य इराक़ के स्वंय सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सीरिया और इराक़ की सीमा के निकट आतंकवादी संगठन दाइश का एक अन्य हमला नाकाम बना दिया।
गत एक सप्ताह के दौरान दाइश आतंंकवादियों का इस क्षेत्र में यह दूसरा हमला था।
उधर इराकी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य करीम अलमुहम्मदावी ने अमरीका को आतंकवादी संगठन दाइश का मुख्य समर्थक बताते हुए कहा कि है कि इराक़ी अधिकारियों को इराक़ में अमरीका द्वारा दाइश को फिर से लाने के प्रयासों की अनदेखी नहीं करना चाहिए।
इराकी संचार माध्यमों ने हालिया दिनों में सचेत किया है कि अमरीका इराक की कुछ छावनियों को खाली करके आतंकवादी संगठन दाइश के स्लीपिंग सेल्स को इराक़ में हमले के लिए ग्रीन सिगनल दे रहा है।