8 मई 2020 - 15:00
दक्षिणी कोरिया का मिसाइल परीक्षण, उत्तरी कोरिया का जवाब, दुश्मन हमेशा ही दुश्मन होता है

दक्षिणी कोरिया ने शुक्रवार को मिसाइल परीक्षण किया है जिसपर उत्तरी कोरिया की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

दक्षिणी कोरिया की ओर से मिसाइल परीक्षण पर उत्तरी कोरिया ने इसको उकसावे वाली कार्यवाही बताया है।  पियुंगयांग के अनुसार इसका जवाब अवश्य दिया जाएगा।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार उत्तरी कोरिया की सेना ने शुक्रवार को बयान जारी करके कहा है कि दक्षिणी कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने हमको एक बार फिर यह वास्तविकता समझा दी कि दुश्मन हमेशा दुश्मन ही है।  इस बयान में कहा गया है कि इस मिसाइल परीक्षण ने दोनो देशों के बीच तनाव कम करने के समझौते का उल्लंघन किया है।  उत्तरी कोरिया की सेना के बयान में आया है कि अब सबकुछ 2018 में हुए समझौते से पहले जैसा हो गया है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी कोरिया ने गुरूवार को वारहेड ले जाने में सक्षम नए मिसाइल का परीक्षण किया था।  उत्तरी कोरिया का मानना है कि अमरीका और दक्षिण कोरिया सहित उसके घटकों का मुक़ाबला करने के लिए उसे अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाना होगा।