ईरान के विदेशमंत्री ने गुरूवार को अपने ट्वीट में इराक़ के नए प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, हमेशा इराक की सरकार और जनता के साथ है। इसी बीच इराक़ में ईरान के राजदूतन ईरज मस्जिदी ने भी इराक़ में नई सरकार के गठन पर बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ में महीनों चले आ रहे राजनीतिक संकट के बाद अन्ततः अलकाज़मी को इस देश की संसद में बहुत मिल गया। अब वे औपचारिक रूप से इराक़ के प्रधानमंत्री बन गए हैं। अलकाज़मी, आदिल अब्दुल मेहदी की जगह पर इराक़ के प्रधानमंत्री बने हैं। आदिल अब्दुल मेहदी ने पिछले साल 29 नवंबर को त्यागपत्र दे दिया था।