6 मई 2020 - 14:55
भारत में कोरोना संक्रमितो की संख्या 50 हज़ार के क़रीब पाकिस्तान में 22 हज़ार से ज़्यादा मरीज़

भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

भारत में बुधवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2958 नए कोरोना मामले सामने आए इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 49 हज़ार 391 हो गई है।

अब तक भारत में 14 हज़ार 183 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जबकि 1694 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हज़ार 440 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 1040 नए मामले सामने आए जबकि 40 लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 526 मौतें हुई हैं।